मथुरा । जिला जेल में एक कैदी ने आज सुबह आत्महत्या करने के उद्देश्य से धारदार हथियार से अपने को घायल करके हड़कंप मचा दिया। घायल अवस्था में जेल प्रशासन ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया है। बताया जाता है कि 21 वर्षीय कैदी जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र प्रभाती निवासी इंद्रपुरी अमर कॉलोनी थाना हाईवे आज सुबह जेल में बने शौचालय में फ्रेश होने गया था वहीं उसने किसी ब्लेड आदि धारदार वस्तु से अपने गर्दन आदि शरीर के अन्य हिस्सों पर वार कर लिए। उसे खून में लथपथ देख तत्काल अन्य कैदियों ने जेल अधीक्षक को इसकी सूचना दी। जेल प्रशासन ने पहले तो अपने ही परिसर में स्थित अस्पताल में उसका प्राथमिक उपचार किया और उसके उपरांत उसे जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि आत्महत्या का प्रयास करने वाले जितेंद्र उर्फ जीतू 16 जनवरी 19 से जेल में बंद है उसकी जमानत नहीं हो पा रही इस कारण वह डिप्रेशन में आ गया है। जीतू ने अपनी गर्लफ्रेंड में गोली मारी थी जिसके कारण उस पर पास्को एक्ट के अलावा धारा 307 354 506 का मुकदमा कायम हुआ था। जेल प्रशासन के मुताबिक जिस धारदार ब्लेड आदि वस्तु से जीतू ने अपने को घायल किया है उसे उसने फलश में बहा दिया।
चर्चा यह भी है कि जीतू ने चम्मच को पत्थर पर घिस के नुकीला बना लिया था उससे अपने पर वार किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.