‘सब भइयन कूं राम-राम…. कहने वाले राधा बिहारी गोस्वामी नहीं रहे

मथुरा। श्रीमदभागवत कथा आयोजन समिति के साहित्य मंत्री व आकाशवाणी के पूर्व वरिष्ठ उद्घोषक राधाबिहारी गोस्वामी का 77 वर्ष की उम्र में स्वर्गवास हो गया है। समिति संस्थापक द्वारा उनके निवास गऊघाट पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मोक्ष धाम पर उनके ज्येष्ठ पुत्र दीपक गोस्वामी ने उनको मुखाग्नि दी।
समिति संस्थापक पंडित अमित भारद्वाज ने कहा राधाबिहारी गोस्वामी सरल मृदभाषी व्यक्तित्व के लिए समूचे बृज क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखते थे। आकाशवाणी रेडियो पर जब वह बोलते थे कि सब भइयन कू राम-राम, बृजवासी लोगों को आज भी वह शब्द याद है। 29 जनवरी 1967 में आकाशवाणी मथुरा की स्थापना हुई थी तभी से वह साहित्य संस्कृति, कला, धर्म के कार्यक्रमों से जुड़े हुए थे। आज वह आवाज पंचतत्व में विलीन हो गई।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पं शशांक पाठक महंत दीपक शास्त्री लालजीभाई शास्त्री आचार्य मृदुलकांत शास्त्री डा. मनोज मोहन शास्त्री विष्णु शरण भारद्वाज डा. राजेश सारस्वत हर्षवर्धन शास्त्री सुमंत कृष्ण शास्त्री पं. श्रीकृष्ण गौड़ पं. गिरीश वशिष्ठ शिवोम गौड़ शास्त्री आचार्य आलोक बेंकर नंदकिशोर आचार्य बलराम आचार्य मुरारी लाल उपाध्याय विनोद गौड़ आशीष शर्मा श्रीकांत भंडारी आदि प्रमुख है ।