वृन्दावन में चला निगम का अतिक्रमण हटाओं अभियान, 40 हजार रूपये जुर्माना वसूला

मथुरा। अवैध अतिक्रमण को लेकर सख्त हुए नगर निगम प्रशासन ने वृन्दावन क्षेत्रान्तर्गत प्रेम मन्दिर से विद्यापीठ चौराहा तक के क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कर अतिक्रमण कारियों से भारी जुर्माना बसूला है। नगर आयुक्त अनुनय झा के निर्देश पर चलाये गये इस अभियान का नेतृत्व नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के सहायक नगर आयुक्त लवकुश गुप्ता ने किया। इस दौरान निगम की टीम के साथ काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। ध्यान रहे कि उक्त मार्ग पर सबसे जायदा ट्रैफिक रहता है उस पर ठेले खोमचे वालो के अलावा अन्य दुकानदारों ने अवैध कब्ज़ा कर रखे है जिसको लेकर आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। निगम ने अब इस मार्ग को अतिक्रमण कारियो से मुक्त करने का बीड़ा उठा लिया है।

गत दिवस नगर निगम की टीम द्वारा चलाये गये अभियान के तहत छटीकरा से विद्यापीठ चौराहा तक अस्थाई एवं स्थाई अतिक्रमण को हटाकर सम्पूर्ण मार्ग को अतिक्रमण मुक्त किया गया। टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये प्रेम मन्दिर से विद्यापीठ चौराहा तक हो रहे अवैध अस्थाई एवं स्थाई कब्जों को मुक्त कराते हुए अतिक्रमण करने वालों से टीम द्वारा 40 हजार रूपये का जुर्माना भी वसूला गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अधिकारी सदर, श्रीगोपाल वशिष्ठ प्रधान लिपिक, सुभाष चन्द, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सौरभ अग्रवाल, मुकेश सिंह, राजस्व निरीक्षक, पवन शर्मा, लिपिक कर विभाग गोपाल प्रसाद शर्मा, सत्यप्रकाश दीक्षित लिपिक कर विभाग, मुकेश कुमार शर्मा, पेशकार, विपिन बल्लभ, जलकल लिपिक, राजकुमार सरस, स्वास्थ्य लिपिक, विजय किशोर वर्मा, सुपरवाईजर निर्माण विभाग, शिवम श्रीवास्तव, मोनू, योगीराज एवं नगर निगम प्रवर्तन दल व पुलिस टीम भी उपस्थित थी।