मंत्री के आदेश पर मथुरा वृंदावन में चला विशेष सफाई अभियान, नगर आयुक्त ने की चैकिंग

मथुरा। गुरुवार को मथुरा वृंदावन नगरीय क्षेत्र में प्रदेश के नगर विकास मंत्री के निर्देश पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त अनुनय झा ने प्रातः 6 बजे पुराना बस स्टैण्ड से होली गेट तक इलाके की सफाई व्यवस्था का सघन निरीक्षण किया।
बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से नगर विकास मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा द्वारा सभी नगर आयुक्तों की बैठक की गयी थी जिसमें उन्होंने प्रातःकाल में सफाई का निरीक्षण किये जाने के निर्देश दिए थे। बीती रात्रि ही नगर आयुक्त श्री झा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक कर उनको विशेष सफाई के इंतजाम के आदेश दिए थे। सुबह ही सभी सफाई सुपरवाइजर अपनी अपनी सफाइकर्मियो की टीम के साथ सड़क गलियों पर निकल आये। नगर आयुक्त को निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्थानों पर सफाई कर्मी कार्य करते हुये पाये गये।
नगर आयुक्त ने बताया कि आगामी दिनों में भी इसी प्रकार सफाई वयवस्था का निरीक्षण किया जायेगा। इसकी चैकिंग के लिए प्रातःकाल में सफाई कार्य का निरीक्षण के लिए अधिकारी एवं विभागाध्यक्षों की दिवस बार डयूटी लगायी गई है ।