योगी आदित्यनाथ सरकार के नए मंत्रियों को मिले विभाग, अरविंद को मिला ऊर्जा, लक्ष्मी नारायण को गन्ना

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 की टीम में शपथग्रहण के तीन दिन बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो गया है। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा को नगर विकास विभाग, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास विभाग और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुख्यमंत्री योगी ने अपने पास 25 विभाग रखे हैं जिनमें प्रमुख नियुक्ति कार्मिक गृह आवास एवं शहरी नियोजन। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास आर ई एस खाद्य प्रसंस्करण मनोरंजन कर सहित छह विभाग दिए गए हैं। दूसरे उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक को चिकित्सा शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण सहित तीन विभाग दिए गए हैं। इनके अलावा सुरेश खन्ना को वित्त एवं संसदीय कार्य सूर्य प्रताप शाही को कृषि स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति बाढ़ नियंत्रण श्रीमती बेबी रानी मौर्य को महिला कल्याण बाल विकास लक्ष्मी नारायण चौधरी को गन्ना विकास एवं चीनी मिलें जयवीर सिंह को पर्यटन एवं संस्कृति धर्मपाल सिंह को पशुधन विकास राजनीतिक पेंशन अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ हज नागरिक सुरक्षा नंद गोपाल नंदी को औद्योगिक विकास भूपेंद्र चौधरी को पंचायती राज अनिल राजभर को श्रम एवं सेवायोजन जितिन प्रसाद को लोक निर्माण राकेश सचान को खादी एवं ग्रामोद्योग अरविंद शर्मा को ऊर्जा नगर विकास शहरी समग्र विकास योगेंद्र उपाध्याय को उच्च शिक्षा संजय निषाद को मत्स्य विभाग दिया गया है।