मथुरा। उ.प्र.विधान परिषद चुनाव (एमएलसी) के प्रथम चरण के लिए हुए नामांकन में निर्विरोध चुने गये मथुरा-एटा-मैनपुरी सीट से भाजपा प्रत्याशी ठा.ओप्रकाश सिंह और आशीष यादव को गुरूवार प्रातः एटा जिला कलैक्ट्रेट में जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल द्वारा विजयी प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। इस दौरान पर्यवेक्षक मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेन्द्र प्रताप उपस्थित थे।
निर्विरोध चुने जाने का प्रमाण पत्र लेने जाने के पश्चात ठा.ओमप्रकाश सिंह ने पत्रकारों से कहा कि प्रथम योगीराज में सर्वसमाज की पूर्व में भी चिन्ता की गयी थी अब और ज्यादा चिन्ता की जायेगी। समाजवादी पार्टी बुरी तरह हार के कारण अनर्गल आरोप लगा रही है। जनता उनको पूरी तरह नकार चुकी है। प्रमाण पत्र मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने ठा. ओमप्रकाश सिंह और आशीष यादव को फूलमालाओं से लाद दिया गया।
मथुरा से प्रमाण पत्र लेने के लिए नवनिर्वाचित एमएलसी ठा. ओमप्रकाश सिंह के साथ भाजपा नेता चिन्ता हरण चतुर्वेदी, भूपेन्द्र चौधरी, पुनीत चतुर्वेदी, निर्भय पाण्डेय जगदीश कुन्तल हरिओम ठाकुर रवि अहेरिया बृजेश हरियाणा कुन्जबिहारी चतुर्वेदी आदि एटा गये थे
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.