एक अप्रैल से बदल जाएगा मथुरा-वृंदावन का ट्रैफिक सिस्टम

मथुरा। जाम के झाम में फंसी मथुरा-वृन्दावन की यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हुई जिला प्रशासन और यातायात विभाग के अधिकारियों ने प्लान बनाया है। आने वाली 1 अप्रैल से लागू होने वाली यातायात नई व्यवस्था के मुताबिक वृंदावन क्षेत्र में सभी तरह के टेंपो 100 सैया तथा मल्टीलेवल पार्किंग से आगे नहीं जायेंगे। साथ ही 1 अप्रैल से वृंदावन में ई-रिक्शाओं को 6 जोन में बांट दिया जाएगा। जिसके तहत क्रमशः छटीकरा से मल्टी लेबल रुक्मणि विहार तक। प्रेम मंदिर तिराहे से विद्यापीठ चौराहा तक। प्रेम मंदिर तिराहे से जादौन पार्किंग तक। सौ सैया से प्रेम मंदिर तिराहा तक। केसी घाट से अटल्ला चौराहे होते हुए 100 सैयां तक। विद्यापीठ चौराहे से अटल्ला चुंगी चौराहे की ओर तक ही वाहन आ सकेेंगे। नंदनवन कट से विद्यापीठ तक तथा परिक्रमा मार्ग पर नगर निगम, थाना पुलिस व ट्रैफिक पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। छटीकरा व राल तिराहा पर नगर पंचायत के सहयोग से सीमेंटेड बोल्डेड बैरियर रखे जाएंगे। छटीकरा चौराहे पर दिशा व दूरी के सूचनात्मक बोर्ड लगवाए जाएंगे। नगर निगम द्वारा शहर में चलने वाली सिटी बसों के स्टॉपेज निर्धारित किए जाएंगे।

मथुरा शहर में चौक बाजार से द्वारिकाधीश मंदिर की ओर चार पहिया वाहन/ई-रिक्शा प्रतिबंधित किये जाएंगे। रोडवेज वर्कशॉप से बस अड्डे की ओर जाने वाली बसें टैंक चौराहा की तरफ से यू टर्न लेकर बस अड्डे की तरफ जायेगी। राया की ओर से आने वाले बड़े टेंपो स्टेट बैंक तक आएंगे तथा स्टेट बैंक से धोली प्याऊ की ओर डायवर्ट किये जायेंगे। मसानी चौराहा से कृष्ण जन्मभूमि/डींग गेट की ओर सुबह 6.00 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक ट्रैक्टर ट्रॉली, भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। भरतपुर गेट से होली गेट के बीच सब्जी मंडी को नगर निगम द्वारा अन्य स्थान पर स्थानांतरित करा दिया जाएगा।
मथुरा – वृंदावन में चलने वाले ई-रिक्शाओं के मालिक ई- रिक्शाओं का रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द करा लें। ई-रिक्शों का रजिस्ट्रेशन। नगर निगम द्वारा किया जायेगा।
एआरटीओ मनोज प्रसाद वर्मा व पूर्व इंजी. रिजवान अहमद व एस. पी. ट्रैफिक हरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार मालिक, अभिषेक तिवारी, व प्रभारी निरीक्षकों में अजय कौशल, विजय कुमार, अजय किशोर, संजय पाण्डेय निरीक्षक यातायात शौर्यकुमार आदि उपस्थित रहे।