मथुरा। अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महानगर की कोतवाली क्षेत्र के बीएसए चौकी इलाके में स्थित एक गेस्ट हाउस पर छापेमारी कर पुलिस ने देह व्यापार के मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई एएसपी आशना चौधरी के नेतृत्व में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरएस गेस्ट हाउस में लंबे समय से अवैध देह व्यापार संचालित हो रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा जहां से चार युवतियों और तीन युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। साथ ही गेस्ट हाउस संचालकों की भूमिका और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एएसपी आशना चौधरी ने बताया कि जनपद में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.