मथुरा। रोटरी क्लब द्वारा स्थानीय होटल में आयोजित होली कार्यक्रम में कवि सम्मलेन का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। क्लब के अध्यक्ष रो. राजन रिजवी ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कवि सम्मेलन में दिल्ली की मशहूर कवियत्री पदमिनी शर्मा ने प्रेम रस की कविताएं सुनाकर कर सभी सदस्यों को प्रेम के रंगों से सराबोर कर दिया। टुंडला के सुप्रसिद्ध हास्य कवि लटूरी लट ने अपने हास्य के लट्ठों से सभी को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम में हाथरस की प्रगतिशील कवियत्री मीरा दीक्षित की गायकी और अदा ने सदस्यों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में गुलाब के फूलों की होली से सभी सदस्यों ने अपने परिवार के साथ बृज की होली का पूर्ण आनन्द लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रो. मुकेश मालपानी, अजय महेश्वरी, विपिन अग्रवाल, ललित मोहन मित्तल, राजुल कांत गुप्ता, ए के श्रीवास्तव, अनुराग अग्रवाल, रिकंल अग्रवाल, मोहन सिंह, राजेश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, संदीप शर्मा,मृदुल मोहन मित्तल, पावस शर्मा, आसू रस्तोगी, पवन बंसल, विवेक अग्रवाल, विजय महेश्वरी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशेष सहयोग विमल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल और डा. आर.के. चतुर्वेदी का रहा। धन्यवाद ज्ञापन रोटेरियन एड. अनिल शर्मा ने किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.