डग्गेमार वाहन चालकों ने जमकर चांदी काटी
राया , (राजपथ मथुरा व्यूरो/मनोज वार्ष्णेय) । सोमवार को रंग भरनी एकादशी पर वृंदावन में परिक्रमा लगाने को लेकर समूचे जिले से श्रद्धालुओं का रेला यातायात के विभिन्न साधनो से पहुंच रहे है इसके लिए टेम्पो टिर्री चालक मनमाना किराया वसूल रहे है। स्थानीय नागरिको के अलावा बाहरी जगहों से भारी भीड़ मथुरा की होली देखने के लिए आ रही है। उनको भी मंदिरो में आने जाने के लिए अनाप शनाप दाम देने पड़ रहे है।
राया में परिक्रमार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी श्रद्धालुओं को राया से व्रन्दावन पहुचने के लिए जान जोखिम में डालकर डग्गेमार वाहनों में यात्रा करनी पड़ी इस दौरान डग्गेमार वाहन चालकों ने यात्रियों से मनमाना किराया बसूल किया।
सोमवार को रंग भरनी एकादशी पर वृंदावन की परिक्रमा देने के लिए सुबह चार बजे से ही परिक्रमार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ीं। हाथरस अलीगढ़ सहित आस पास देहात क्षेत्रो से श्रद्धालु व्रन्दावन परिक्रमा देने के लिए राया पहुचे जहा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों के न होने के कारण यात्रियों को डग्गेमार वाहन टेम्पो, मैजिक ऑटो में बैठकर जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ी। यात्रियों की बढ़ती भीड़ से डग्गेमार वाहन भी कम पड़ गए बढ़ती भीड़ को देखकर वाहन चालक संख्या से अधिक सवारियों को ठूस ठूस कर ले गए और यात्रियों से मनमाना किराया बसूल किया हालांकि राया से मथुरा वृंदावन को संचालित इलेक्ट्रिक बसो का संचालन सुबह 8 बजे से प्रारम्भ हुआ लेकिन तब तक हजारों लोग डग्गेमार वाहनों में जान जोखिम में डालकर यात्रा कर चुके थे। ज्ञात रहे आज आंवला एकादशी भी मनाई जाती है जिसका पुण्य लाभ के लिए हिन्दू महिलाए आंवला के पेड़ की परिक्रमा कर वृंदावन की परिक्रमा करती है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.