गोवर्धन में आवारा सांडो की भिडंत में आने से युवक की मौत

गोवर्धन । धार्मिक नगरी गोवर्धन मे आवारा गौवंश अब जानलेवा साबित हो रहा है। बीती रात दो आवारा सांडो की चपेट मे आने से एक युवक की मौत हो गयी। घटना वीती देर रात उस समय हुयी जब गिरिराज जी की सातकोसीय परिक्रमा के लिये परिक्रमार्थियो की भारी भीड चल रही थी। घटना को लेकर कस्वा में रोष है।

कस्वा के बरसाना रोड पाण्डे गली निवासी कलुआ पुत्र रमेश चंद की जतीपुरा रोड तिराहे के निकट चाय की दुकान है। बीती रात करीब 10 बजे वह दुकान से नीचे उतरा ही था कि तभी परिक्रमार्थियो की भीड के बीच लडते आ रहे दो सांड दुकान की तरफ आ गये कलुआ उनकी चपेट मे आकर गंभीर घायल हो गया। सांडो की लडाई के चलते परिक्रमार्थियो मे अफरा तफरी मच गयी। गंभीर हालत मे कलुआ को उपचार हेतु स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गये मगर हालत गंभीर देखकर तुरंत मथुरा रैफर कर दिया। मथरा में कलुआ 40 वर्ष को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के दो बच्चे है। भारी भीड के बीच हुयी इस घटना से स्थानीय दुकानदारो मे रोष व्याप्त है।