मथुरा आने का प्रधानमंत्री मोदी का मिनट 2 मिनट कार्यक्रम जारी

मथुरा । ब्रज रज उत्सव में आयोजित मीराबाई जन्मशती समारोह में भाग लेने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिनट टू मिनट प्रोग्राम जारी हो गया है जिसके अनुसार वह दोपहर 2:20 मिनट पर किशनगंज एयरपोर्ट राजस्थान से चलकर 3:10 पर आगरा एयरपोर्ट पहुंचेंगे वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा 3:40 पर मथुरा सेना के हेलीपेड पर आएंगे। सांय 4:00 बजे श्री कृष्ण जन्मभूमि पर दर्शन करेंगे 15 मिनट दर्शन के बाद प्रधानमंत्री रेलवे ग्राउंड धौली प्याऊ पहुंचेंगे यहाँ वह 4:30 से 7:30 बजे तक सांसद हेमा मालिनी द्वारा मीराबाई के कार्यक्रम को देखेंगे। समारोह में उनका भाषण भी होगा। इसके अलावा श्री मोदी एक डाक टिकट और 525 रु का सिक्का भी जारी करेंगे। 7:45 पर पीएम दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। सूत्र बताते है कि श्री मोदी मथुरा को लेकर कई जनहितकारी घोषणा कर सकते है।