मथुरा में मतगणना को लेकर बढ़ने लगी धड़कन, गुरुवार को पहनेंगे पांच साल का ताज

मथुरा। प्रदेश में विधान सभा का चुनावी शोर मतगणना में बदलने लगा है। 7 मार्च को अंतिम चरण की वोटिंग होनी है। 10 फरवरी को पहले चरण में मतदान होने के बाद से सभी की नजर अब 10 मार्च को होने वाली मतगणना पर है । मतगणना में आज का दिन हटा दे तो केवल 5 दिन रह गए हैैं। प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई हैं और पार्टियां मतगणना की तैयारी में जुट गई हैं। 10 मार्च गुरुवार को संभवत दोपहर 12 बजे तक हार जीत की पटकथा लिख जाएगी।
भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस व रालोद समेत सभ दल अचूक चक्रव्यूह की तरह मतगणना की तैयारी कर रही हैैं। सभी ने एजेंट बनाने शुरू कर दिए हैं। निष्पक्ष मतगणना निर्वाचन आयोग व पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम व स्कैनिक टेबल पर पार्टियों के एजेंट मतगणना पर नजर रखेंगे। प्रत्याशियों की तरफ से आवेदन रिटर्निंग अफसरों को देने शुरू कर दिए हैं।
जनपद में मतगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी अंतिम चरण में चल रही हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि मतगणना के दौरान मोबाइल फोन पर प्रतिबंध रहेगा। कोई भी प्रत्याशी, एजेंट व कार्मिक यह सामान मतगणना स्थल पर नहीं ला सकेगा। उन्होंने बताया कि पैन व अन्य इलेक्ट्रानिक सामान लाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा के कड़े इतंजामत किये गये।