मथुरा। इंजेक्शन लगने के बाद युवा सीए की मौत के प्रकरण में सीएमओ ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। टीम जल्द अपनी जांच शुरू कर रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को सौंपेगी। इस मामले में टीम अस्पताल में जाकर उपचार संबंधी रिकॉर्ड की जांच करेगी। शहर के माला गली चौबिया पाड़ा निवासी अरविंद कुमार चतुर्वेदी उर्फ भूरा ने सीएमओ को लिखे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि इलाज के दौरान बरती गई लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगने से उनके बेटे सीए अभिनय चतुर्वेदी की मृत्यु हो गई। गोवर्धन चौराहा-राधापुरम हाईवे पर स्थित हॉस्पिटल में उसकी मृत्यु हुई। पीड़ित के शिकायती पत्र और मीडिया की खबरों का संज्ञान लेते हुए सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने मंगलवार को डिप्टी सीएमओ/नोडल अधिकारी हॉस्पिटल-नर्सिंग होम पंजीकरण डॉ. मुनीष पौरूष, जिला क्षय रोग विभाग से डॉ. पारूल मित्तल और कंट्रोल रूम प्रभारी/नोडल अधिकारी डॉ. भूदेव सिंह की जांच कमेटी बनाई है।
सीएमओ डॉ. एके वर्मा का कहना है कि कमेटी द्वारा जल्द इसकी जांच शुरू की जाएगी। जांच कमेटी में एक अन्य अधिकारी भी बढ़ाया जा सकता है। युवक की उपचार के दौरान हुई मृत्यु प्रकरण में तीन सदस्यीय चिकित्सकीय टीम गठित कर दी है। टीम पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी उसके बाद कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.