फरह में जीएसटी के छापो से दुकानों के गिरे शटर

अनुज सिंघल
फरह। मंगलवार को राज्य कर अधिकारियों की छापा मार कार्यवाही से क़स्बा के बाजार में अफरा तफरी का माहौल फैल गया। दुकानदारो ने धड़ाधड़ अपने शटर गिरा दिए। राजपथ से खास बातचीत में राज्य कर अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर में हेरफेर की शिकायत पर कार्यवाही की जा रही है।
असिस्टेंट कमिश्नर नीरज गौतम के निर्देशन में राज्य कर अधिकारी राकेश कुमार एवं मोहित भारद्वाज ने कस्बे में दो व्यापारियों के यहाँ जांच की। उन्होंने बताया कि फरह स्थित फर्म आकाश स्टील के यहाँ लकड़ी का कारोबार होता पाया गया जबकि यह फर्म इस कारोबार के लिए पंजिकृत नही है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर 5 व्यापारियों की शिकायत पर जिलाधिकारी के आदेशानुसार जांच की कार्यवाही की जा रही है। 2 व्यापारियों के कार्य की जांच की गई है अभी तीन व्यापारियों की ओर जांच करके आगे के कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।