बृज गंगा रेजीडेंसी कालौनी में धूमधाम से मना गोवर्धन पर्व, लगाए जोर शोर से गिर्राज बाबा के जयकारे
मथुरा। महानगर की सबसे अधिक सुव्यवस्थित सुंदर आवासीय कॉलोनी बृज गंगा रेजीडेंसी में गोवर्धन पर्व पर धूमधाम के साथ गिरिराज जी का पूजन और अभिषेक किया गया।

सिविल लाइन क्षेत्र स्थित ब्रज गंगा रेजिडेंसी कॉलोनी में मंगलवार दोपहर मंदिर पर गिरिराज जी की गोबर से बनी छवि पर पूजन किया गया। पुजारी राजेश चतुर्वेदी ने विधि विधान से पूजन संपन्न कराया।
इस अवसर पर सभी कॉलोनी वासियों ने खील खिलौने बताशे से गिर्राज जी बाबा का पूजन किया। पूजन के पश्चात सभी कॉलोनी वासियों ने अन्नकूट प्रसाद का आनंद उठाया।

सोसायटी के संरक्षक ओपी उपाध्याय, अध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, सचिव जय सिंह चौहान, संयुक्त सचिव मुरलीधर शर्मा, सिक्योरिटी हेड सतीश अग्रवाल दवा वाले, श्रीमती पूनम वर्मा, मनोज सिंहल, राजीव मेहरोत्रा, चन्द्र मोहन अग्रवाल, श्रीमती प्रियंका उपाध्याय, अजय चौहान, देवेन्द्र शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में पवन नवरत्न संजय जैन हरिओम शर्मा विशाल सक्सैना आकाश नवरत्न आदि मौजूद रहे।