Mathura Pataka Bazar: राया आतिशबाजी अग्निकांड में दो सगे भाइयों की मौत

मनोज वार्ष्णेय
राया । कस्वा राया में दिवाली के दिन आतिशबाजी बाजार में हुए अग्निकांड में मुरसान निवासी दो सगे भाइयों की उपचार के दौरान मौत हो गयी । मौत की सूचना पर उनके घर मे कोहराम मच गया । हाथरस के मुरसान थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बमनई निवासी ठाकुर दास व सुशील पुत्र सुल्तान सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिसमें सुशील की आगरा में सोमवार की रात्रि तथा उसके भाई ठाकुरदास ने मंगलवार की सुबह सफदरगंज दिल्ली में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

उक्त दोनों भाईयो की राया के गोपालबाग में आतिशबाजी की दुकान लगी हुई थी। इस अग्निकांड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह झुलस गए थे। जिनका आगरा दिल्ली जयपुर के अलग अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।