मथुरा में शुरू के 2 घंटे में मात्र 8.30 प्रतिशत मतदान

मथुरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान के अंतर्गत गुरुवार सुबह नौ बजे तक 7.95 प्रतिशत मतदान हुआ, यह जानकारी भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने दी।

चुनाव आयोग के बयान में कहा गया, “पहले चरण में सुबह नौ बजे तक 7.95 प्रतिशत मतदान हुआ है।”

आयोग के अनुसार, “आगरा में 7.64 फीसदी, अलीगढ़ में 8.39 फीसदी, बागपत में 8.93 फीसदी, बुलंदशहर में 7.72 फीसदी, गौतमबुद्धनगर में 8.07 फीसदी, गाजियाबाद में 6.85 फीसदी, हापुड़ में 8.18 फीसदी, मथुरा में 8.30 फीसदी, मेरठ में 8.68 फीसदी, मुजफ्फरनगर 7.97 फीसदी और शामली में 7.67 फीसदी मतदान हुआ।”

सरकारी सूत्रों के अनुसार मथुरा जनपद में प्रातः 9:00 बजे तक 8.36 प्रतिशत मतदान हुआ है। छाता विधान सभा में 9.25 मांट विधानसभा में 9.25 गोवर्धन विधानसभा में 9.6 मथुरा विधानसभा में 6.5 बलदेव विधानसभा में 7.25 प्रतिशत मतदान हुआ है।


जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के साथ बलदेव विधान सभा के राया कस्बा और मथुरा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर चुनाव व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा की कुल 403 सीटों में से सात चरण के चुनाव के पहले चरण की 58 सीटों के लिए गुरुवार को मतदान जारी है।

कुल 634 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 73 महिलाएं हैं। 11 जिलों के 10,853 मतदान केंद्रों के 26,027 मतदान केंद्रों पर 2.28 करोड़ मतदाता (उनमें से 1.04 करोड़ महिलाएं) अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।