मांट में पिता के लिए आदित्य लाठर का चल रहा है जोरदार प्रचार अभियान

मांट । स्थानीय विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन के प्रत्याशी डॉ संजय लाठर के चुनाव प्रचार को उनके बेटे आदित्य लाठर नई रंगत दे रहे हैं। आदित्य अपने पिता को चुनाव में जिताने के लिए व्यापक जनसंपर्क कर रात देने एक किए हुए है। गांव गांव जाकर अपने पिता के लिए जनता से वोटों की अपील कर रहे हैं।
आदित्य लाठर के प्रचार अभियान में क्षेत्र के युवा भारी संख्या में लामबंद हो रहे हैं वह बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर चुनाव में अपने पिता की जीत के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। आदित्य लाठर ने आज कोलाना गांव में घर-घर जाकर वोटों की अपील की। युवाओं ने आदित्य लाठर को गांव में भारी जीत दिलाने का वादा किया। बुजुर्गों ने आदित्य को जीत का आशीर्वाद दिया। जनसंपर्क के दौरान आदित्य लाठर ने लोगों से कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने जा रही है अब तक मांट विधानसभा विकास कार्य के नाम पर शून्य है।