मथुरा में नगर निगम के 70 वार्डों में मेगा कोविड़ वैक्सीनेशन ड्राइव अभियान चला

मथुरा। मंगलवार को मथुरा वृंदावन नगर निगम के समस्त 70 वार्डों में मेगा कोविड वैक्सीनेशन ड्राइव अभियान चलाया गया जिसके तहत मोहल्ला निगरानी समिति की देखरेख में सैकड़ों लोगों को वैक्सीन लगाई गई। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि निगम के सभी अधिकारी कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए जनरल गंज स्थित कार्यालय में कैंप लगाया गया।
इस संबंध में नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी करीम अख्तर कुरेशी ने बताता कि गठित मौहल्ला निगरानी समिति के अध्यक्ष समस्त क्षेत्रीय पार्षदगण एवम 60 समन्वयक अधिकारियों द्वारा प्रात: 9 बजे से वार्डों में घर घर जाकर लोगों को वैक्सिनेशन कैंप की सूचना दी गई।
नगर आयुक्त द्वारा वैक्सिनेशन कैंप की देख रेख़ एवम निरीक्षण के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। नगर निगम के समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवम समन्वयक अधिकारी द्वारा अपनी देख रेख मे वैक्सिनेशन कराया गया।
उक्त के अतिरिक्त नगर निगम के समस्त अधिकारी एवम कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगाए जाने हेतु नगर निगम के जनरल गंज स्थित कार्यालय में वैक्सिनेशन कैंप लगाया है।