मथुरा। शहर की पाश कॉलोनी डेम्पियर नगर में बीती रात्रि एक उद्योगपति के आवास से अज्ञात चोर लाखों रुपए की संपत्ति चुरा कर ले जाने में सफल रहे हैं। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन प्रारंभ कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डैंपियर नगर स्थित संजय अग्रवाल पुत्र दाऊ दयाल अग्रवाल के श्री कृष्ण कुंज कालोनी स्थित आवास में अज्ञात चोर घर की प्रथम मंजिल में जंगला तोड़कर प्रवेश कर गए। चोर वहां से एक अलमारी ले जाने में सफल रहे जिसमें सोने के जेवर चांदी के बर्तन नगद रुपए और जरूरी कागजात रखे हुए थे। पुलिस ने चोरी की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट आदि लिए हैं। संजय अग्रवाल संगीत सिनेमा वालों ने बताया कि अलमारी में करीब चार पांच लाख रु से अधिक की संपत्ति होगी। उक्त कालोनी पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह के आवास के समीप बसी हुई हैं।