बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट,अलीगढ़ से मुक्ता राजा को मिली टिकट

नई दिल्ली । उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों की सूची का ऐलान कर रही हैं । अलीगढ़ से भाजपा की तरफ से मुक्ता राजा को उम्मीदवार बना दिया गया है । इस सीट पर अब मौजूदा विधायक संजीव राजा की पत्नी चुनाव लड़ेगी। ऐसे में पार्टी की तरफ से कुल दो सिटिंग विधायकों को बदला गया है और पांच विधायकों को दोबारा उनकी सीट से मौका दिया गया है ।

इससे पहले जब बीजेपी ने अपनी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, तब 105 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए थे । इसके बाद से बिना लिस्ट जारी किए पार्टी ने कुल तीन और उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।