मथुरा । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आस्था और धर्म से जुड़े मुद्दो को वोट से नही जोड़ती जब कि भाजपा इनका प्रयोग वोट के लिए करती है यही कारण है यूपी विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में परिवर्तन की लहर चल रही है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता और विधान सभा चुनाव में मथुरा वृंदावन विधान सभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर की उपस्थिति में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भगवान राम से जुड़े स्थलो का विकास इसलिए किया जा रहा है कि उनका सीधा संबंध आस्था से है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है तथा भगवान श्रीराम सबसे अधिक समय छत्तीसगढ़ में रहे इसलिए उनसे संबंधित पावन स्थलों का विकास किया जा रहा है। कौशल्या माता का मन्दिर विश्व में और कहीं नही है इसलिए इस मन्दिर का सौदर्यीकरण किया जा रहा है इसके साथ ही सबरी माता के मदिर का भी जीर्णोद्धार किया जा रहा है। 2200 किमी लम्बे राम वन गमन पथ के प्रथम चरण का निर्माण कार्य पूरा हो गया है तथा आगे का काम चल रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार इसे इसलिए नही बना पाई कि वोटों का लाभ लेने के लिए उसने इसे शुरू करने के लिए चुनाव के समय के लिए छोड़ रखा था।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल भाजपा सरकार थी किंतु उन्होंने एक ईंट तक नही रखी जब कि उनकी सरकार काम कर रही है क्योंकि संस्कृति की रक्षा करना सरकार का कर्तव्य है।
एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार धर्म का प्रयोग वोट के लिए करती है और अब तो यह नोट भी ले रही है। अयोध्या में तो किसानों की जमीन सस्ते दर पर खरीदकर मंहगी दर पर बेच रही है इन्होंने इसे धंधा बना लिया है।
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में बघेल ने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है। चुनाव आते ही जिस प्रकार विरोधियों पर ईडी के छापे पडने शुरू हो जाते हैं या जबर्दस्ती कोई सेन्ट्रल एजेंसी लगा दी जाती है उससे प्रजातांत्रिक व्यवस्था के चार खंभे आज एक ही जगह केन्द्रित हो गए हैं। उन्होंने प्रश्न किया कि योगी आदित्यनाथ के करीबियों पर कब छापा पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सेन्ट्रल एजेंसियों को कमजोर किया जा रहा है। न्यायपालिका को कमजोर किया जा रहा है तथा नेहरू जी के समय जितनी भी केन्द्रीय संस्थाएं स्थापित की गई थीं उनका कद घटाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में उन्होंने परिवर्तन की जबर्दस्त लहर को पाया है। कल गौतमबुद्ध नगर में इस लहर को उन्होंने पाया है। किसान और युवा मोदी योगी सरकार से बेहद नाराज हैं महिलाएं परिवर्तन के लिए कांग्रेस को लाने को तैयार हैं। वैसे भी भाजपा ने योगी आदित्यनाथ को घर में बिठा दिया है। वे पहले से स्वीकार कर चुके हैं कि उत्तर प्रदेश से भाजपा की सरकार जानेवाली है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने गो धन योजना के माध्यम से गो माता की सेवा को अर्थव्यवस्था से जोड़कर एक ओर गोपालकों को राहत दी है दूसरी ओर छुट्टा जानवरों की समस्या से किसान को निजात दिलाई है। उनकी सरकार ने दो रूपए किलो की दर से गोबर खरीदा और 60 लाख टन क्विन्टल गोबर एक साल में खरीदा गया। इस प्रकार 120 करोड़ रूपया गोपालकों के खाते में डाला गया । उससे वर्मी कम्पोस्ट बनाकर खेतों में डाल रहे हैं इससे खेती भी सुधर रही है और लोगों को रोजगार
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.