मथुरा। ब्रज की लाडली बिटिया नीलम ने राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत अपने भार वर्ग 50 किलोग्राम में रजत पदक प्राप्त किया है। नीलम ने राष्ट्रीय खेलों में लगातार चौथी बार मेडल प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस उपलब्धि से जनपद के पहलवानो में खुशी की लहर दौड़ गई है।
उत्तर प्रदेश संघ के उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय ने कहा है कि नीलम एक दिन ओलंपिक में गोल्ड मेडल जरूर लेकर आयेगी।
जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया है नीलम का जनपद आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
हर्ष बात करने वालों में अंतरराष्ट्रीय पहलवान रामनिवास शर्मा, बीएसए कॉलेज के प्राचार्या डॉ. ललित मोहन शर्मा, शिवाले पहलवान ,नरेंद्र चतुर्वेदी, धर्म सिंह पहलवान, भगवान सिंह पहलवान, कुश्ती कोच ब्रजमोहन सिंह, अनुज शर्मा बीएसए कॉलेज, निजाम पहलवान, विनोद यादव कुश्ती कोच स्टेडियम आदि है। उक्त जानकारी जनार्दन सिंह पहलवान ने दी है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.