मायावती ने जारी की पहली लिस्ट,मथुरा से जगजीत गोवेर्धन से राज कुमार रावत मांट से श्याम सुन्दर को मिली टिकट

लखनऊ । बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन के मौके पर पार्टी के 53 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है । पार्टी ने पहले चरण के लिए 58 में से 53 सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। मायावती ने कहा कि इस बार 2022 में बसपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनना तय है। बाकी के बचे प्रत्याशियों की सूची जल्द ही जारी कर दी जाएगी।

मायावती ने कहा कि बसपा गरीब, पिछड़ों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। हम हर वर्ग की भलाई के लिए काम करेंगे। अपने जन्मदिन पर मायावती ने कहा कि अगर 2007 की तरह इस बार भी हमारी सरकार बनती है तो यही मेरे जन्मदिन का सबसे अनमोल तोहफा होगा।

मायावती आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर कार्यकर्ताओं से सरकार बनाने का आह्वान किया।
देखिए बसपा के 53 उम्मीदवारों के नाम