आगरा मंडल की डीआईजी रही लक्ष्मी सिंह के पति ED में ज्वाइंट डायरेक्टर राजेश्वर सिंह बीजेपी से लड़ सकते हैं चुनाव, वीआरएस लिया
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तिथि घोषित होते ही राजनीतिक पार्टियों के नेता कार्यकर्ताओं की जो बात छोड़िए सरकारी अधिकारी अपनी नौकरियां छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार दोपहर खबर आई थी कि कानपुर के पुलिस कमिश्नर आईपीएस अधिकारी असीम अरुण ने मुख्यमंत्री योगी के प्रस्ताव पर नौकरी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। वह कन्नौज जिले की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। देर सांय एक और खबर प्रकाश में आई की प्रदेश की तेजतर्रार महिला आईपीएस अधिकारी आगरा मंडल की डीआईजी रही लक्ष्मी सिंह के पति यूपी कैडर के पीपीएस अधिकारी राजेश्वर सिंह जो कि वर्तमान में प्रवर्तन निदेशालय नई दिल्ली में जॉइंट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत है ने वीआरएस ले लिया है। वह भाजपा से गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
ED के ज्वाइंट डायरेक्टर राजेश्वर सिंह द्वारा भी VRS लिए जाने की खबर है। वह भी चुनाव लड़ने की तैयारी में बताए जा रहे हैं। उन्होंने पार्टी जॉइन करने से संबंधित मसले पर फिलहाल कोई भी कमेंट करने से किया इंकार किया है। उनके वीआरएस को लेकर पिछले काफी दिनों से कई अटकलें चल रही थीं. वह 1996 के पीपीएस अधिकारी हैं वह एडिशनल एसपी हो गए थे और फिर अपने राजनीतिक प्रभाव के चलते ईडी में मर्ज हो गए। सूत्रों का कहना है कि वह गाजियाबाद की साहिबाबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।