श्री गिर्राज महाराज कॉलेज के दो दर्जन छात्र/छात्राओं का हुआ कैम्पस प्लेसमेंन्ट
मथुरा। देश में बेरोजगारी की भयानकता को देखते हुए एक तरफ शिक्षित युवा अपने रोजगार के लिये अनेकों कम्पनियों के चक्कर काट रहे है। वहीं मथुरा शहर का उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित संस्थान अपने छात्र/छात्राओं का एक के बाद एक लगातार व्यावसायिक कैम्पस प्लेंसमेंन्ट उपलब्ध कराकर अपना कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
प्रतिष्ठित संस्थान श्री गिर्राज महाराज कॉलेज में सोमवार को एनआईआईटी एक्सिस बैंक लिमिटेड ऑफलाइन टेस्ट के माध्यम से साक्षात्कार किया गया जिसमें संस्थान के 24 छात्र/छात्राओं को अगले चरण के लिये चयनित किया गया। साक्षात्कार की अन्तिम प्रक्रिया में संस्थान के अनकों छात्र/छात्राओं का अच्छे पेकेज पर एनआईआईटी एक्सिस बैंक आगरा ने चयनित किया। जिसमें अन्तिम वर्ष के छात्र दिपाली, इमरन खान कृष्णा मीना, प्रशांत, अंकित, पीयूष व्यास, देवेन्द्र रवि कुमार, खुशी, मनीष आदि छात्र छात्रों का चयन अच्छे पैकेज पर हुआ है। जिसमें शिक्षार्थियों के द्वारा भी अनेकों प्रकार के प्रश्न अपने कैरियर के सम्बन्ध में पूछे गये
कम्पनी के सीनियर एरिया मैनेजर अभय वर्मा ने छात्रों का प्लेसमेंन्ट एनआईआईटी एक्सिस बैंक लिमिटेड आगरा के लिये किया है । संस्थान के ट्रेनिंग व प्लेसमेंन्ट इंचार्ज प्रो अरूण शर्मा ने मिलकर पूरी प्रक्रिया करवायी। इस साक्षात्कार में संस्थान के बीकाम बीबीए व बीसीए कक्षाओं के अन्तिम वर्ष के 120 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया था। संस्थान के निदेशक सुभाष चन्द्र शर्मा ने बताया कि हमारे देश में नौकरी की कोई कमी नहीं है। बशर्ते आपके अन्दर एक जूनून होना चाहिए इसी के साथ छात्र/छात्राओं को हार्दिक बधाई दी।
संस्थान के वाइस चैयरमेंन डॉ आशुतोष शुक्ला ने बताया कि संस्थान का एकमात्र उददेश्य संस्थान के छात्र/छात्राओं शिक्षित करने के बाद उन्हें रोजगार के अच्छें उपलब्ध कराना भी है।