मथुरा। गुरूवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे की मांग व प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा किसानों को खाद बीज उपलब्ध न कराने के विरोध स्वरूप कांग्रेसियो ने विकास बाजार में गांधी जी की प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन किया ।
धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा प्रदेश में अराजकता का नंगा नाच है कहीं कोई कानून व्यवस्था दिखाई नहीं देती प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कुल फेल हो चुकी है थानों में टॉर्चर करके लोगों को मार दिया जाता है फिर भी मोदी और योगी की सरकार अपनी पीठ थपथपाते हुए कहती है कि प्रदेश में कानून का राज है गुंडे तत्व दिखाई नहीं देते सबसे बड़े गुंडे प्रदेश और देश में भारतीय जनता पार्टी के नेता और मंत्री ही है गृह राज्य मंत्री अजय कुमार टैनी जिसके पुत्र द्वारा खीरी लखीमपुर में अपनी गाड़ी से कुचल कर 5 किसानों की हत्या कर दी गई कल उस मंत्री ने पत्रकारो से बदसलूकी कर निंदनीय कार्य किया है।
मथुरा के प्रभारी छत्तीसगढ़ के राज्य मंत्री गणेश सिंह ने कहा कि जब तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते कांग्रेसी इसी प्रकार से सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी ।
युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष यतेंद्र मुकदम ने कहा की बढ़ती महंगाई अराजकता का बोलबाला और गुंडाराज इस सरकार का पर्याय बन चुका हैं।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों से देश के लोकतंत्र को बचाना होगा।
धरने को हरीश पचौरी जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर योगेश गौतम शिशुपाल चौधरी कमल सागर अजय कुमार राहुल चतुर्वेदी लोकेश शर्मा विजय कुमार चौधरी सतीश शर्मा ठाकुर साहब सिंह प्रधान चौधरी यदुवीर सिंह ठाकुर विक्रम सिंह डॉ. प्रमोद शर्मा डॉ. राजपाल सिंह राम भरोसी चौधरी राहुल अरोड़ा अभिलाष सक्सेना आदर्श शर्मा नवल देवी सबल देवी दीपक आर्य अनार सिंह योगेश गौतम सीता देवी अशर्फी देवी हरिशंकर निवेश चौधरी सूरज सिंह राजकुमार वर्मा ठाकुर प्रिय पाल सिंह बद्री प्रसाद शर्मा सतीश शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष योगेश गौतम दीपक अग्रवाल मोहन श्याम नरेश पाल सिंह जसावत रामबाबू सरसुनिया विपिन कुमार ठाकुर भगवान सिंह सुमित सक्सेना विपुल सागर दिनेश चौटाला देवल प्रवीण ठाकुर वीरेंद्र सिंह ठाकुर राम गोपाल सिंह हरिओम सिंह किशन सिंह रामवीर सिंह प्रधान दीपक अग्रवाल योगेश यादव आदि ने संबोधित किया ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.