मथुरा। जनपद में बहुत ही तेजी के साथ आप पार्टी का विस्तार हो रहा है ।आम आदमी पार्टी ऐसी पार्टी है जिसके बारे में आमजन के बीच बहुत अच्छी भावनाएं हैं। लोग पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल और पार्टी की नीति नीति की प्रशंसा करते हैं । प्रशंसा करने वालों में आम लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है । बीते दिन पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने देविका दुबे को वृंदावन नगर अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौपा है।
जिलाध्यक्ष का कहना है जो सुविधाएं दिल्ली की जनता को आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार ने दी हैं उससे भी बेहतर सुविधाएं उत्तर प्रदेश के अंदर आम आदमी पार्टी देगी। उन्होंने आगे कहा के दिल्ली के निबासी 200 यूनिट बिजली मुफ्त अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य मुफ्त पानी मुफ्त तथा महिलाओं को बस का किराया मुफ्त का पूरा आनंद ले रहे हैं। इसी तरह यह सभी सुविधाएं यूपी की जनता को भी बड़े पैमाने पर दी जाएंगी ।
उन्होंने कहा कि लोग भाजपा की नीति रीति से परेशान हो चले हैं और उत्तर प्रदेश में बदलाव चाहते हैं।
नवनियुक्त वृंदावन अध्यक्ष देविका दुबे ने कहा कि वंदावन के अंदर पार्टी का प्रचार प्रसार जोर से किया जाएगा कम से कम 10,000 सदस्य बनाए जाएंगे तथा प्रत्येक वार्ड में पार्टी का संगठन बनाया जाएगा और बूथ स्तर तक के नेता तैयार किए जाएंगे ।इस अवसर पर बहुत से लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वृंदावन में शीघ्र ही पार्टी का कार्यालय खोलने की घोषणा की गई।