मथुरा। मां यमुना में स्नान हेतु देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान महापौर एवं नगर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में संचालित किया जा रहा है।
नगर निगम के अनुसार पूर्व में आई बाढ़ के कारण घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में गाद, रेत और अन्य अवशिष्ट की काफी मात्रा जमा हो गई थी। वर्तमान में जल स्तर कम होने तथा वृंदावन के केसी घाट पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते सफाई अभियान को और तेज कर दिया गया है।
नगर निगम द्वारा 05 अप्रैल से विशेष अभियान के तहत प्रतिदिन 100 श्रमिकों की टीम लगाकर यमुना घाटों की सफाई, जमी गाद एवं अवशिष्ट हटाने का कार्य लगातार कराया जा रहा है। नगर निगम की कार्यदायी संस्था किंग ग्रुप द्वारा यह कार्य किया जा रहा है, जिसकी नियमित रूप से अधिकारियों द्वारा समीक्षा भी की जा रही है।
अभियान के अंतर्गत मथुरा के प्रमुख घाटों विश्राम घाट, बंगाली घाट, स्वामी घाट एवं गऊ घाट पर विशेष रूप से सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
नगर निगम आयुक्त जगप्रवेश ने नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ब्रज क्षेत्र की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें, मां यमुना को प्रदूषित न करें तथा ‘प्लास्टिक मुक्त ब्रज’ अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.