• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home राज्य

दिल्ली चुनाव 2025 : राहुल गांधी, जयशंकर, अलका लांबा और हर्ष मल्होत्रा समेत कई नेताओं ने डाला वोट

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in राज्य
0
दिल्ली चुनाव 2025 : राहुल गांधी, जयशंकर, अलका लांबा और हर्ष मल्होत्रा समेत कई नेताओं ने डाला वोट

राहुल गांधी, जयशंकर, अलका लांबा और हर्ष मल्होत्रा

0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। आम हो या खास हर कोई अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहा है। इस बीच, भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने सुबह-सुबह अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि भाजपा आ रही है। बोले, “मेरा मानना है कि इस बार दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल की भ्रष्ट सरकार और उनके भ्रष्ट नेताओं को सत्ता से बाहर करने और भाजपा को लाने का फैसला कर लिया है। इस बार का मुद्दा करप्शन फ्री गर्वनेंस और गुड गर्वनेंस का है। मेरी दिल्ली जनता से अपील है कि वह अपने वोट का इस्तेमाल करें।”

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैं दिल्ली के लोगों से बदलाव के लिए वोट देने का आग्रह करती हूं। लोग भ्रष्टाचार और महंगाई से तंग आ चुके हैं। अब यहां की जनता काफी परेशान है। दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी और भाजपा से परेशान हो चुकी है। मैं कालकाजी से जीत दर्ज करने जा रही हूं।”

बता दें कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने निर्माण भवन पहुंचकर मतदान किया। इसके अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनकी पत्नी क्योको जयशंकर ने एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्यूमैनिटीज, तुगलक क्रिसेंट में स्थापित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने वोट डालने के बाद दिल्ली की जनता से मतदान की अपील की। उन्होंने कहा, “आतिशी मार्लेना का सहयोगी पांच लाख रुपये लेते पकड़ा गया, साथ में उनका साथी जो शिक्षा विभाग का कर्मचारी है। अगर दिल्ली सरकार शराब, पैसे और गुंडागर्दी के दम पर जीतने की कोशिश कर रही है तो दिल्ली की जनता उन्हें करारा जवाब देगी। मैं यही कहूंगा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है और आज उनके परिणामों का दिन है।”

दिल्ली सरकार में मंत्री और ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से आप के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने मतदान के बीच आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “अगर आप मशीन (ईवीएम) को अंधेरे में रखेंगे तो गरीब लोग या कमजोर नजर वाले बुजुर्ग बटन साफ नहीं देख पाएंगे। इससे भ्रम की स्थिति पैदा होगी, जिससे गलत बटन दबेंगे और वोट खराब होंगे। किसी भी मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीनों को अंधेरे में रखने का कोई प्रावधान नहीं है। उन्हें बस सीधे धूप से बचाने की जरूरत है। मुझे यहां (चिराग दिल्ली) से शिकायत मिली थी, इसलिए मैं आया और जांच की, मैंने पाया कि 5-6 कमरों में लाइटें बंद थीं, जिससे मशीनें अंधेरे में थीं। ऐसा नहीं होना चाहिए।”

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा, “मैं यहीं पैदा हुआ और यहीं पला-बढ़ा हूं। 40 साल हो गए चुनाव देखते हुए, लेकिन इतिहास में कभी गांव के गेट पर बैरिकेडिंग नहीं हुई।” वहीं, पटेल नगर विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार राजकुमार आनंद ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि सबको अपना वोट डालना चाहिए। दिल्ली के विकास के लिए आज मतदान करना जरूरी है। इसलिए मैंने केजरीवाल का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। मैं अपने क्षेत्र में विकास चाहता हूं और भाजपा ही विकास कर सकती है।

Tags: #delhi elections 2025#rahul gandhiAlka Lamba and Harsh MalhotraJaishankar
Previous Post

मिल्कीपुर उपचुनाव : अखिलेश ने चुनाव आयोग से की शिकायत, बोले- मतदाताओं के आईडी कार्ड चेक कर रही पुलिस

Next Post

दिल्ली में एक बजे तक 33.31 फीसदी हुआ मतदान, AAP ने भाजपा पर लगाया पैसे बांटने का आरोप

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

March 6, 2024
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

July 3, 2024
ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

May 17, 2024

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

0

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिक्रमार्थी झुलसे , युवक की मौत आधा दर्जन घायल

0

अपने फोन में ऐसे बढ़ाएं वाई-फाई की स्पीड

0

नौहझील : लड़की को बिटौरा में जिन्दा जलाकर मार डालने की चर्चा

0
दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

December 4, 2025
अंतर्राष्ट्रीय रेस्टोरेंट बार चेन रोमियो लेन का मथुरा में हुआ उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय रेस्टोरेंट बार चेन रोमियो लेन का मथुरा में हुआ उद्घाटन

December 4, 2025
मथुरा पुलिस लाइन में 17वी अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में कासगंज की टीम 126 रन से पराजित

मथुरा पुलिस लाइन में 17वी अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में कासगंज की टीम 126 रन से पराजित

December 4, 2025
विकास को मिली नई गति: पार्षद मुन्ना मलिक ने 15 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों का किया शिलान्यास

विकास को मिली नई गति: पार्षद मुन्ना मलिक ने 15 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों का किया शिलान्यास

December 4, 2025

Recent News

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
4719220
Views Today : 2081

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved