मथुरा। मुख्यमंत्री योगी ने पिछली सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए, संवेदनहीन होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा प्रदेश का विकास कुछ लोगों को अच्छा नहीं लग रहा है। कोरोना के समय समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा होम आइसोलेशन में थे। सत्ता दूर की कौड़ी है। इसलिए कुछ साल और होम आइसोलेशन में रह लो, अभी सत्ता में आने की जरूरत नहीं। पिछली सरकार में सबसे पहला दंगा कोसीकलां में हुआ था। व्यापारियों के प्रतिष्ठान जला दिए गए। झूठे मुकदमे दर्ज हुए। सत्ता के संरक्षण में जवाहर बाग जैसे माफिया सामने आए। कहा कि ऐसा लगता था कि जैसे कोई कंस सत्ता के तख्त पर है। आज मथुरा तीर्थ क्षेत्र नए आकर्षण का केंद्र बना है। पेशेवर माफिया और अपराधियों के लिए जेल के द्वार खुले हैं। पहले विकास एक परिवार का होता था। आज 25 करोड़ जनता का हो रहा है।
https://twitter.com/i/broadcasts/1dRKZlpaNEMJB
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि भारत की आत्मा उत्तर प्रदेश में निवास करती है। लेकिन पिछली सरकारों ने प्रदेश की छवि को धूमिल किया। दंगे उत्तर प्रदेश की पहचान बन गए थे। कारोबार के लिए कोई निवेश नहीं करना चाहता था। नौजवानों को रोजगार नहीं मिलता था। विकास की परिभाषा प्रदेश नहीं, परिवार हो गया था। ये वहीं प्रदेश में जहां बिजली देने में भेदभाव होता था। सिर्फ चार जिलों में बिजली आती थी। कुछ वीआईपी जनपद बना दिए थे। विकास की सभी योजनाओं पर वहीं पर केंद्रित कर बंदरबांट होता था। लेकिन जनता ने 2017 में आशीर्वाद दिया और विकास की योजनाओं को पंख लगे।
एक तरफ राम भक्तों का सम्मान करने वाली सरकार है और दूसरी तरफ गोली चलाने वाले लोग हैं। किसानों सम्मान निधि करने वाली सरकार है। जो विकास कराएंगे, सुरक्षा और समृद्धि का मार्ग लेकर आएगा उसी की सरकार बननी चाहिए। डबल इंजन की सरकार प्रदेश में है। अब मथुरा से आप कहीं भी जा सकते हैं, क्योंकि एक्सप्रेसवे बन चुके हैं।