मथुरा में ईदगाह की सीढ़ियो में मूर्ति न निकले तो मुझे फांसी पर चढ़ा देना: साक्षी

– मेरे जीते जी ईदगाह की जगह श्री कृष्ण भव्य मंदिर बन के रहेगा
– अखिलेश अगर श्री कृष्ण के सच्चे वंशज हैं तो ईदगाह की जगह मंदिर बनाने की पहल करें

मथुरा। आचार्य महामंडलेश्वर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अगर ईदगाह की सीढ़ियों के नीचे मूर्तियां न निकले तो उन्हें फांसी पर चढ़ा देना उन्होंने कहा कि उनके जीते जी ईदगाह की जगह श्री कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बन के रहेगा और उसमें वह सर्व प्रथम दर्शन करेंगे।
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने विशेष साक्षात्कार में कहा कि सपा नेता अखिलेश अगर श्री कृष्ण के असली वंशज हैं तो उनको ईदगाह की जगह श्री कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाने के लिए पहल करनी चाहिए।

सांसद साक्षी ने कहा कि पुराने जो भी हिंदू सनातन संस्कृति एवं हिंदू मंदिर और इतिहास के साथ छेड़खानी की गई है उसको दुरुस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि योगी और मोदी के कार्यकाल की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है यह दोनों महापुरुष हैं और जो कहते हैं वह करते हैं धारा 370 को हटाना सहज बात नहीं थी लेकिन मोदी जी ने करके दिखा दिया। भव्य मंदिर अयोध्या में बन रहा है योगी जी ने अयोध्या के लिए जो विशेष पैकेज विकास के दिए हैं वह सराहनीय है संत योगी जी के कार्यकाल में जो विकास हुआ है वह अतुलनीय है तथा गुंडे माफियाओं को जो सबक इस सरकार में मिला है वह कभी नहीं मिला योगी और मोदी को जो हटाने की बात करते हैं वह हिंदू और सनातन संस्कृति के दुश्मन हैं जिंदा परस्त हैं।