पी एम स्वनिधि: नगर आयुक्त ने हीला हवाली पर बैंक मैनेजरों के कसे पेंच

मथुरा। पी एम स्वनिधि एवम स्वानिधि से समृद्धि योजना अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में नगर आयुक्त द्वारा उक्त प्रकरण के अधिक लंबित वाले बैंक भारतीय स्टेट बैंक केनरा बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा इंडियन ओवरसीज बैंक इंडियन बैंक एवम एच.डी.एफ.सी. बैंक आदि को 13 दिसंबर तक समस्त आवेदनों को स्वीकृत एवं समस्त स्वीकृत आवेदनों को ऋण वितरित की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि ये योजनाए केंद्र और राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में है इसलिए इसमें हीला हवाली बर्दास्त नहीं होगी।

मथुरा वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त अनुनय झा ने कहा कि बैंक शाखावार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर अधिक से अधिक पथ विक्रेताओं को बैंक में बुला कर ऋण वितरित की कार्यवाही करें ।

बैठक में अपर नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार तिवारी सहायक नगर आयुक्त जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक परियोजना अधिकारी डूडा समस्त जिला समन्वयक समस्त शाखा प्रबंधक एवम शहर मिशन प्रबंधक उपस्थित रहे।