मथुरा। कस्बा राया के मोहल्ला घड़ी में गुरुवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों के चलते युवक ने घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा राया के मोहल्ला घड़ी निवासी मनोज शर्मा पुत्र श्याम सुंदर शर्मा ने दोपहर अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी घर की तरफ दौड़ पड़े। आंगन में मनोज का शव लहूलुहान हालात में पड़ा था।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल घटनास्थल पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। घटना के समय उनकी पत्नी और बेटी घर पर मौजूद थी। वहीं छोटा बेटा स्कूल में पढ़ने गया था। मृतक एक प्राईवेट कंम्पनी में कार्य करता था। घटना के बाद घर मे कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रिय लोग भी मौके पर पहुंच गये। मनोज ने खुद को गोली क्यों मारी पुलिस इसकी जानकारी परिजनों से कर रही है। परिजनों रो-रो कर बुरा हाल है। नगर पंचायत चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष रविकांत वर्मा रामलीला कमेटी अध्यक्ष अभिषेक शर्मा आदि मोके पर पहुच गए।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.