• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home खेल

Ind vs Eng 3rd T20 : इंग्लैंड ने भारत को 26 रन से हराया

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in खेल
0
Ind vs Eng 3rd T20 : इंग्लैंड ने भारत को 26 रन से हराया

इंग्लैंड ने भारत को 26 रनों से हराया

0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजकोट । पांच टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 26 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में खुद को बरकरार रखा है। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच में राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन ही बना पाई।भारत के लिए तीसरे टी20 मैच में कोई भी बल्लेबाज अपना कमाल नहीं दिखा सके। हार्दिक पांड्या ने जरूर कुछ देर के लिए क्रीज पर समय बिताया, लेकिन इंग्लैंड की कसी हुई गेंदबाजी के आगे वह बेबस नजर आए। हार्दिक पांड्या ने 35 गेंद में 40 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 छक्के और 1 चौका शामिल रहा। टी20 में टीम इंडिया के लिए हार्दिक की यह सबसे धीमी पारियों में से एक थी। इसके अलावा अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भी कुछ खास नहीं कर पाए जबकि दूसरे टी20 में जीत के हीरो रहे तिलक वर्मा सिर्फ 18 रन बनाकर बोल्ड हो गए। भारत के लिए इस मुकाबले में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने कमाल की गेंदबाजी की। वरुण ने इस टी20 में अपना पंजा खोला। हालांकि, उनकी यह मेहनत टीम इंडिया के लिए काम नहीं आई। वरुण चक्रवर्ती ने टीम इंडिया के लिए चार ओवर के स्पेल में 24 रन देकर 5 विकेट झटके। वरुण के अलावा हार्दिक पांड्या ने भी दो विकेट हासिल किए। वहीं रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल ने भी अपनी फिरकी-फिरकी से एक-एक सफलता हासिल की। इसके अलावा 436 दिन बाद टीम इंडिया के लिए मैदान पर वापसी करने वाले मोहम्मद शमी ने तीन ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्हें एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ है। इस तरह गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन का फायदा टीम इंडिया के बल्लेबाज नहीं उठा पाए। इंग्लैंड की जीत में स्पिनर आदिल राशिद बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खास तौर से बीच के ओवर में भारतीय बल्लेबाजों को उन्होंने पूरी तरह से बांध दिया था। इस दौरान वह बीच में विकेट भी निकाले, जिससे टीम इंडिया पर दबाव बढ़ता चला और इंग्लैंड की टीम ने मैच को अपने नाम कर लिया। आदिल राशिद की गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन दिए और 1 विकेट भी हासिल किया। आदिल राशिद के अलावा इंग्लैंड की तरफ से मैच में जैम ओवरटर्न ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। ओवरटर्न के अलावा इंग्लिश टीम की तरफ से जोफ्रा आर्चर और ब्रेडन कार्स के खाते में भी दो-दो विकेट आया जबकि मार्क वुड ने भी अपनी टीम के लिए एक सफलता हासिल की। इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी में ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट ने आकर्षक पारी खेली। बेन डकेट ने अपनी टीम के लिए पारी की शुरुआत करते हुए 28 गेंद में 51 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के भी लगाए। बेन डकेट के अलावा लियाम लिविंगस्टोन ने भी दमदार खेल दिखाया। लिविंगस्टोन ने अपनी टीम के लिए 43 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। लिविंगस्टोन ने अपनी इस पारी में 24 गेंद का सामना किया, जिसमें 5 छक्के और 1 चौका शामिल रहा।

इन दोनों के अलावा टीम के कप्तान जोस बटलर ने 24 रनों की पारी खेली। वहीं आदिल राशिद और मार्क वुड ने 10-10 रन बनाए, जिससे टीम 171 रनों के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंच पाई।

Tags: #England beat India by 26 runs
Previous Post

ISRO ने लगाया शतक, श्रीहरिकोटा से 100वां रॉकेट सफलता पूर्वक लॉन्च

Next Post

अमेरिका जाएंगे इजरायली पीएम नेतन्याहू, गाजा युद्ध विराम समझौते पर करेंगे चर्चा

Rajpath Mathura

Rajpath Mathura

Next Post
अमेरिका जाएंगे इजरायली पीएम नेतन्याहू, गाजा युद्ध विराम समझौते पर करेंगे चर्चा

अमेरिका जाएंगे इजरायली पीएम नेतन्याहू, गाजा युद्ध विराम समझौते पर करेंगे चर्चा

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

March 6, 2024
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

July 3, 2024
ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

May 17, 2024

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

0

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिक्रमार्थी झुलसे , युवक की मौत आधा दर्जन घायल

0

अपने फोन में ऐसे बढ़ाएं वाई-फाई की स्पीड

0

नौहझील : लड़की को बिटौरा में जिन्दा जलाकर मार डालने की चर्चा

0
गोवा अग्निकांड के खलनायक लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में गिरफ्तार, भारत ला रही है पुलिस

गोवा अग्निकांड के खलनायक लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में गिरफ्तार, भारत ला रही है पुलिस

December 11, 2025
युवा कांग्रेस ने शुरू किया घर-घर जाकर मतदाता सूची जांचने का अभियान

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, लाखों कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी

December 10, 2025
सदन में विपक्ष पर जमकर बरसीं कंगना रनौत, याद दिलाया ‘इंदिरा गांधी वर्सेस राज नारायण’ केस

सदन में विपक्ष पर जमकर बरसीं कंगना रनौत, याद दिलाया ‘इंदिरा गांधी वर्सेस राज नारायण’ केस

December 10, 2025
मथुरा में नगर आयुक्त ने संभाली अतिक्रमण हटाओ अभियान की कमान , वसूला हजारो रु. का जुर्माना

मथुरा में नगर आयुक्त ने संभाली अतिक्रमण हटाओ अभियान की कमान , वसूला हजारो रु. का जुर्माना

December 10, 2025

Recent News

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
4747902
Views Today : 3862

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved