मथुरा। राजीव भवन में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में गणतंत्र दिवस पर झंडा रोहण किया गया राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति के गीत गाए गए।
समारोह में शासकीय दायित्व में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे परियोजना निदेशक अरुण उपाध्याय जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी डीसी मनरेगा विजय पांडे को पुरस्कृत किया गया। वहीं ग्राम पंचायत में बेहतर कार्य कर ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने के लिए 10 ग्राम प्रधान सचिव रोजगार सेवक तथा सफाई कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने कहा कि हम सब संविधान के प्रति उत्तरदायी हैं संविधान में दिए गए निर्देशों कर्तव्य का पालन करते हुए अपने देश के विकास में अपना शत प्रतिशत योगदान करें।
इस अवसर पर सभी ग्राम प्रधान सचिव कर्मचारी प्रफुल्लित नजर आए।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.