मथुरा। ब्लाक के पास डेयरी फार्म की एक बेंच पर सीआरपीएफ जवान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत मथुरा ब्लाक कार्यालय के सामने बने डेरी फार्म स्थित एक पार्क में एक सीआरपीएफ के जवान का शव मिलने की सूचना मिलते ही सदर बाजार इंस्पेक्टर एमपी चतुर्वेदी मय फोर्स के वहां पहुंचे। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी व नवागत सीओ प्रवीन मालिक भी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
मृतक की शिनाख्त दुष्यंत मोहन गौतम पुत्र वासुदेव सहाय मूल निवासी चांदी पुरा थाना सुरीर 49 वर्ष के रूप में हुई वह ए एसआई के रूप में रेडियो ऑपरेटर के पद पर ढाई साल से तैनात थे। इस वक्त वह कृष्णा नगर स्थित बैंक कॉलोनी में रह रहे थे। इससे पहले वह छत्तीसगढ़ श्रीनगर में भी नौकरी कर चुके हैं। पुलिस ने जब यहां सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उनमें यह जवान स्कूटी से आता हुआ दिखाई दिया है । पार्क में बैठकर आवंला खाये है अचानक उल्टी करने लगे और वहीं पास में ही बनी बेंच पर जाकर बैठ गए इसी दौरान उनके मुंह से झाग के साथ खून निकलता हुआ दिखाई दिया लगता है ऐसा ही है कि शायद बीमारी के चलते इनकी मौत हुई है। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी तबीयत खराब थी शायद उन्हें डेंगू था इसकी शिकायत वह लगातार कर भी रहे थे लेकिन विभाग के द्वारा उन्हें छुट्टी नहीं दी गई इसी वजह से उनकी मौत हुई है। परिजन शव को पुलिस के साथ जिला अस्पताल भी लेकर आए लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।