नवनियुक्त शहर अध्यक्ष वकीलुद्दीन अंसारी का किया स्वागत
मथुरा। रविवार को शहर कांग्रेस कार्यालय होली गेट पर अल्पसंख्यक सभा के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष वकीलुद्दीन अंसारी को स्वागत किया गया। इस अवसर पर हुई बैठक में सैयद साबिर ने बीती 6 सितं को लखनऊ में हुए परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में पारित अल्पसंख्यक कांग्रेस का 16 सूत्रीय संकल्प पत्र पर विस्तृत रूप से चर्चा की तथा कांग्रेस को तन मन से जिताने का संकल्प लिया ।
बैठक में अल्पसंख्यक सभा के नवनियुक्त अध्यक्ष अंसारी ने जल्दी ही कमेटी का गठन कर कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा ने कहा वर्तमान समय कांग्रेस के हाथ मजबूत करने तथा तन मन धन से कांग्रेसियों को प्रत्याशियों को समर्थन करने समय आ गया है। बैठक में जिला कांग्रेस सेवा दल के चीफ सुनील उपाध्याय गांधी ने कहा के कांग्रेस के हाथ मजबूत का कर सभी कार्यकर्त्ता कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का काम करें।
कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजू फारुकी ने नव नियुक्त अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि सांप्रदायिकता ताकतों को परास्त कर कांग्रेस को मजबूत करना होगा। बैठक में सेवादल के नगर अध्यक्ष प्रकाश शर्मा पूरन सिंह दौलत राम गोला राजकुमार शर्मा कलीम अंसारी वसीम अंसारी शाहिद कमरे वाले अब्दुल अंसारी आजम अंसारी राजा अंसारी समीर अंसारी धर्मेंद्र शर्मा ओम प्रकाश शर्मा कायम कुरेशी सलमान राकेश शर्मा राजकुमार विनोद विकास आदि उपस्थित रहे।