मथुरा। अग्रवाल क्लब परिवार द्वारा आयोजित दीपोत्सव भांगड़ा नाइट कार्यक्रम कल शाम 7 बजे से श्री राधा गुलमोहर कॉलोनी गोवर्धन रोड मथुरा पर आयोजित होगा जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा गौरव ग्रोवर दीप जलाकर करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्र एवं प्रदेश सरकार के मंत्री उपस्थित रहेंगे जबकि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश क्लब परिवार द्वारा आयोजित फैमिली पास से होगा जिसका वितरण विभिन्न माध्यमों से नगर वासियों को कराया जा रहा है। आज उसका विमोचन संस्थापक अजय कांत गर्ग अध्यक्ष मनीष अग्रवाल इवेंट चेयरमैन कृष्ण मुरारी अग्रवाल इवेंट डायरेक्टर धीरज गोयल सहित परिवार के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा किया गया। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए
संस्थापक अजयकांत गर्ग ने बताया कि अग्रवाल क्लब परिवार ने करीब 18 वर्ष पूर्व नगर वासियों के लिए एक स्वस्थ मनोरंजक कार्यक्रम प्रति वर्ष किये है। इवेंट चेयरमैन कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में नगर वासियों की सुविधा के लिए ब्रांडेड बूटिकों, फास्ट फूड, एवं विभिन्न कंपनियों के डिस्प्ले स्टॉल की व्यवस्था की जा रही है यहां पर मनपसंद ब्रांड को खरीद सकते हैं ।इवेंट डायरेक्टर धीरज गोयल ने बताया कि उच्च स्तरीय व्यवस्थाओं के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं प्रवेश निमंत्रण पत्र के द्वारा होगा जो क्लब के सदस्यों द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं प्रतिष्ठित लोगों को उनके घर पर भेजे जा रहे हैं ।
अध्यक्ष मनीष अग्रवाल लैमिनेटर एवं सचिव पुलकित अग्रवाल ने बताया कि श्री ग्रुप के विशेष सहयोग एवं अग्रवाल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, एनके ग्रुप मथुरा के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड की प्रसिद्ध सिंगर शिप्रा गोयल अपने स्वरों की लहर से सभी को रोमांचित करेंगी वही दिल्ली का फेमस स्काई हाई डीजे बेस बैंड लोगों को भांगड़ा करने के लिए मजबूर करेगा ।
आयोजन की व्यवस्थाओं में मुख्य रूप से जितेंद्र अग्रवाल अग्रवाल विनय अंगूठी वाले अंकित बंसल विनोद अग्रवाल शैलेश बंसल शरद अग्रवाल मोनू अग्रवाल मुकुट वाले पुलकित अग्रवाल नरेंद्र अग्रवाल गौरव अग्रवाल टेंट वाले कृष्ण गोपाल अग्रवाल सुबोध अग्रवाल अभिषेक अग्रवाल टेंट वाले विकास बंसल वरुण गर्ग नितिन अग्रवाल पोशाक वाले यतींद्र गोल्डी प्रमोद गुप्ता गौरांग सिंघल आदि प्रमुख रूप से लगे हुए है।