गोवर्धन । गोवर्धन के आसपास के चौबीस गांवो की जसावत गुधैनिया धार ने बैंड बाजो के साथ सामूहिक गिरिराज पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया। कस्बा के सकरवा रोड स्थित प्राचीन पथवारी देवी मंदिर पर गोवर्धन, आन्यौर , जतीपुरा, मुडसेरस , जानू , महरौली , नीमगांव , गांठौली सहित आस पास के 24 गांवो के जसावत व गुधैनिया समाज शुक्रवार सुवह एकत्रित हुये। यहां से सभी बैंड बाजो के साथ दूध दही माखन की मटकिया लेकर दानघाटी मंदिर पहुचे तथा सभी ने सामूहिक गिरिराज पूजा कर गिरिरिज जी को दूध दही घी माखन से अभिषेक करा कर अन्नकूट महोत्सव मनाया। वक्ताओ ने समाज उत्थान के लिये शिक्षित समाज करने पर बल दिया।
आयोजन मे उपस्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठा. खजान सिंह व मास्टर रतन सिंह पूर्व प्रधान शेरसिंह जिला सहकारी बैंक चैयरमैन मेघश्याम सिंह आदि ने गिरिराज पूजा की इस परंपरा को विशाल रूप देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम मे कुं एन पी सिंह राणा पूर्व प्रधान दिलीप सिंह दीवान सिंह मुखिया भाजपा मंडल अध्यक्ष परशुराम सिंह पूर्व प्रधान शेरसिंह सभासद गोविन्दा सिंह पूर्व सभासद मानसिंह पूर्व सभासद लछमन सिंह चित्रकार महेश सिंह किंग ठा. फतेह सिंह प्रेमपाल सिंह पूर्व प्रधान मोहन श्याम कौशिक निरोती सिंह शिवचरन सिंह शिब्बो शर्मा ठा. नेत्रराज सिंह पूर्व सभासद सामल सिंह चौहल सिंह नरेन्द्र जैन डिगंवर सिंह डिग्गो नंदकिशोर शर्मा पवन राजपूत होशियार सिंह लालो ठाकुर सुभाष सिंह रामेश्वर सिंह ठा. पन्ना लाल पंकज सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे लछमन सिंह व हीरालाल राजपूत ने सभी का दोपट्टा ओढाकर स्वागत किया। अध्यक्षता पथवारी मंदिर महंत ने तो संचालन मनीष लंबरदार ने किया।