यम द्वितीया पर्व की व्यवस्था को लेकर नगर निगम ने की तैयारियां शुरू

मथुरा। यम द्वितीया पर्व की व्यवस्था को लेकर अभी से ही नगर निगम ने अपनी व्यवस्था प्रारंभ कर दी है। सोमवार को नगर निगम के मेयर डॉ मुकेश आर्य बंधु और नगर आयुक्त अनुनय झा ने यमुना किनारे सभी घाटों का निरीक्षण कर स्नान की व्यवस्थाएं युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए हैं।
इस दौरान बंगाली घाट, स्वामी घाट, विश्राम घाट तथा नौका द्वारा यमुना पार घाट का भी निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त श्री झा द्वारा जल निगम एवम संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि घाट किनारे सभी पंपिंग स्टेशनों को सुचारू रूप से चलाया जाए कही भी किसी भी प्रकार से जल भराव की समस्या उत्पन्न न होने पाए। यमुना पार तिवारीपुरम में सीवर ओवरफ्लो की समस्या के निस्तारण हेतु जल निगम सहायक अभियंता तथा नगर निगम के अवर अभियंता कुमारपाल को निर्देशित किया गया कि तत्काल स्थल का निरीक्षण कर जल भराव की समस्या का निस्तारण कराया जाए ।
निरीक्षण में श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ट्रस्ट के संरक्षक गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी प्रवीन माहेश्वरी परियोजना प्रबंधक ड्रेनेज एवम सीवरेज इकाई उ. प्र. जल निगम सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल डी.के. सिंह द्वारा यम द्वितीया के उपलक्ष्य में की जाने वाली व्यवस्थाओं हेतु घाटों का निरीक्षण किया गया।