मुख्यमंत्री के निर्णय से गरीब लोगों को हुआ विशेष लाभ, आम जनता का मिला स्वस्थ मनोरंजन: अनुनय झा
मथुरा। शहर के रामलीला मैदान में आयोजित नगर निगम के दीपावली मेले के तीसरे दिन सूफियाना बैंड “जुगनी” का रहा शानदार प्रदर्शन को देख लोग वाह वाह कर उठे। इस
रंगारंग कार्यक्रम के साथ एक तरह से मेले का अधिकारिक रूप से समापन हो गया। शनिवार की साय नगर निगम के महापौर डॉ मुकेश और बंधु और नगर अनुनय झा ने दीप
प्रज्वलित कर जुगनी नाइट कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रसिद्ध “जुगनी” बैंड के सभी कलाकारों को महापौर नगर आयुक्त एवं पार्षदो द्वारा राधे राधे नाम का दुपट्टा पहनाया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध फिल्मी तरानों पर झूमे बृजवासी जमकर झूमे। पंडाल में जुगनी बैंड को सुनने के लिए काफी संख्या में भीड़ मौजूद रही। जुगनी बैंड के मुख्य कलाकार सागर और रोहित भट्ट द्वारा दी गई प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। इस दौरान पथ विक्रेताओं के स्टाल पर ग्राहकों ने खूब खरीददारी की।

इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री झा ने कहा कि पथ विक्रेताओं, स्थानीय कलाकारों के लिए मेला आयोजित कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐतिहासिक कार्य किया है। मेले की सफलता को देखते हुए प्रति वर्ष मेला आयोजित किया जाने का प्रयास होगा। नगर निगम के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों की मेहनत पर उन्होंने बधाई दी।
मेले की व्यवस्था संभाल रहे सहायक नगर आयुक्त राज कुमार मित्तल ने कहा हैं कि इस मेले के आयोजन से वास्तव में गरीब तबके के लोगो को खासा लाभ हुआ है। उन्होंने जानकारी दी की आज के कार्यक्रम के पश्चात अब एक तरह से मेले का समापन हो गया परंतु अभी तीन दिन और मेले में स्टाल झूले आदि लगे रहेंगे ताकि आम लोगो को सस्ते दामों में खरीददारी करने का मौका मिल सके।