23-24 जुलाई को अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की कार्यसमिति में भाग लेने वृंदावन आएंगे राज्यपाल और मुख्य मंत्री
मथुरा। आगामी 23-24 जुलाई को बृन्दावन के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में होने जा रहे अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की कार्यसमिति में शामिल होने के लिए लिये प्रदेश की राज्यपाल आनन्दीवेन पटेल तथा मुख्यमत्रीं आदित्यनाथ योगी को निमत्रंण पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल राष्ट्रीय सलाहकार व कैबिनेट मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता नन्दी व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक डा.नीरज वोरा द्वारा दिया गया है।

इस संबंध में संगठन के प्रदेश महामंत्री भाजपा नेता रविकान्त गोयल ने बताया कि 23 जुलाई को संभवत राज्यपाल तथा 24 जुलाई को मुख्य मंत्री सकते है वही कार्यक्रम में करीब 25 विधायक व 5 मंत्रियो आएंगे। इनके अलावा 14 अलग अलग देशों के डेलीगेट भी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगें जिसके लिये तैयारिया चल रही है। कार्यक्रम में देश विदेश से आने वाले डेलीगेट को बृज की लोकप्रिय रासलीला की झांकियों के साथ साथ राया की प्रसिद्ध नफीरी व ढोल नगाड़े व मशहूर कलाकारों सहित तरह तरह के सांस्सकृति कार्यक्रमों से अभिभूत कराया जायेगा। संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल व जिला उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल कराहरी वालों ने बताया कि आयोजन अभूतपूर्व रहेगा।