ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत

मनोज वार्ष्णेय
राया । कस्वा राया में गुरुवार की सुबह एक 35 बर्षीय अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गयी सूचना पर राया पुलिस मौके पर पहुच गयी और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया ।
कासगंज मथुरा रेल लाइन पर आज सुबह गांव कोयल के समीप रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर एक 35 बर्षीय अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गयी सूचना पर प्रभारी निरीक्षक उमेशचंद्र त्रिपाठी मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुच गए और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया । पुलिस ने म्रतक के शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नही हो सकी।