यमुना एक्सप्रेस वे पर राकेश टिकैत का भाकियू कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत

मथुरा । भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का दिल्ली से लखनऊ जाते समय किसानों ने यमुना एक्सप्रेस वे बरौली पर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनको फूल माला एवं साफा पहनाया। राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को देखते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी । कार्यकर्ताओं ने भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद, चौधरी राकेश टिकैत जिंदाबाद, नरेश टिकैत जिंदाबाद बाबा महात्मा टिकैत अमर रहे के जोरदार तरीके से नारे लगाए।

कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ राकेश टिकैत ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर किसानों की लड़ाई के लिए हमेशा प्रयास करते रहने की अपील की। यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा प्रधान, आगरा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार, प्रवक्ता आगरा मंडल ललित शर्मा व जिला अध्यक्ष मथुरा देवेंद्र रघुवंशी ने संयुक्त रूप से छाता शुगर मिल चालू कराने को लेकर चल रहे धरने के विषय पर संक्षिप्त चर्चा की। राकेश टिकैत ने सभी किसानों को एक जुट होकर शांति के साथ आंदोलन करने का निर्देश दिया, साथ ही यह भी बताया कि आगे आने वाले समय में छाता शुगर मिल के लिए चल रहे धरने पर वह स्वयं पहुंचेंगे।

स्वागत करने वालो में मंडल कोषाध्यक्ष जगदीश परिहार, जिला संगठन मंत्री धीर सिंह राम अवतार परिहार सत्यवीर सिंह परिहार बबलू सोनी बृजमोहन परिहार डॉ अल्लो परिहार धर्मवीर परिहार योगेश अस्थाना, युवा नेता भूरा परिहार,कान्हा प्रधान, चंद्रपाल, मांगे लाल, देवीसिंह मास्टर, योगी पहलवान, विजय पहवालन, जितेंद्र मुरारी, कैलाश प्रधान, महावीर सिंह नेता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।