मथुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एक बार फिर मांट विधानसभा में जनसभा/प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।भारतीय जनता पार्टी की जिला प्रवक्ता सचिन चतुर्वेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 12 बजे टैंटीगांव-खैर रोड पर बने हेलीपेड पर आएंगे। इसके बाद मांट विधानसभा के टैंटीगांव-खैर और टैंटीगांव-नौहझील रोड के बीच सभा में भाजपा प्रत्याशी राजेश चौधरी के समर्थन में लोगों को संबोधित करेंगे। मांट क्षेत्र में योगी आदित्यनाथ का यह दूसरा दौरा है, जबकि जनपद में कुल 22 वीं बार आ रहे हैं। इन विधानसभा चुनाव में सीएम इससे पहले छाता, मथुरा और गोवर्धन क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए भी जनसभा कर चुके हैं।