मथुरा में चिकित्सक पुत्र की जेईई एंडवास में 235 वीं रैंक, बधाई

मथुरा। शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक राजीव मित्तल के पुत्र संस्कार मित्तल की जेईई एडवांस में 235 वीं रैंक आई है। जनपद में उसकी सर्वाधिक रैंक बताई गई है। उनको चहुओर से बधाई दी जा रही हैं।

दिल्ली के कॉलेज से संस्कार ने इंटर की। जिसमे उनके करीब 98 प्रतिशत नम्बर आए। इसके बाद उसने घर पर ही परीक्षा की तैयारी की। ऑन लाइन क्लास का सहारा लिया। चिकित्सक पिता एवं मां ने भी इसमें उसका सहयोग किया। संस्कार की बहन अलीगढ़ से एमबीबीएस कर रही है।

डा राजीव मित्तल ने बताया कि उसका पुत्र शुरू से ही मेहनती रहा है। स्वयं तैयारी की और उसकी जनपद में सर्वाधिक रैंक आई है। इधर संस्कार की अच्छी रैंक आने पर चिकित्सकों परिजनों मित्रों द्वारा बधाई दी जा रही है। परिवार के सदस्यों मे खुशी का माहौल है।