मथुरा। सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और राजनेता समाजवादी संपूर्ण क्रांति के नायक लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी महानगर कैंप कार्यालय कालिंदी ग्रीन कॉलोनी नियर जय गुरुदेव हाईवे पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉ अबरार हुसैन ने की। उन्होंने जयप्रकाश नारायण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा 1970 में इंदिरा गांधी के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए उनको जाना जाता है।
विचार गोष्ठी में गोवर्धन विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने कहा लोक नायक जय प्रकाश नारायण का मानना था कि देश की जनता अपने अपने पैरों पर खड़ी हो जाएगी उसी दिन संपूर्ण क्रांति हो जाएगी वह हमेशा इंदिरा जी के विचारों के खिलाफ थे आजादी के बाद वह बड़े-बड़े पद या मंत्रालय हासिल कर सकते थे लेकिन वह हमेशा गांधी जी विचारधाराओं को मानते रहे।
इस विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से राजपाल वरिष्ठ नेता बृजेंद्र पाल बघेल पवन चौधरी चांद हाजी साहब अशोक कुमार जाटव देवकीनंदन कश्यप ओमपाल सैनी रवि कुमार उमेश कर्दम महेंद्र चौधरी आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन वरिष्ठ सपा नेता प्रहलाद यादव ने किया।