निगम के वार्ड नंबर 37 में पानी निकासी एवं सड़क न बनने की शिकायतों पर मेयर ने किया निरीक्षण

मथुरा। मंगलवार को नगर निगम के महापौर डॉ मुकेश आर्यबंधु द्वारा वार्ड नंबर 37 में पानी निकासी एवं सड़क न बनने की आ रही शिकायतों का संज्ञान में लेते हुए लाजपत नगर एवं प्रभु नगर का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया जिसमें आम जनमानस को हो रही परेशानी को देखते हुए महापौर द्वारा आश्वस्त किया गया कि जल्द ही जल निकासी एवं सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा जिसके लिए जनता द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए जनता का सहयोग मांगा।

उन्होंने मौके पर सहायक अभियंता को आदेश दिया कि वह स्टीमेट बनाएं और आगामी होने वाले निर्माण कार्य प्रस्ताव में रखें साथ ही जल निकासी को लेकर मुख्य अभियंता जल को आदेश दिए कि वह जल्द योजना बनाकर जल निकासी की समस्या का समाधान करें। मौके पर मुख्य अभियंता जल विजय नारायण मौर्य सहायक अभियंता जल राधेश्याम सफाई निरीक्षक मुकेश सिंह विजय संतोष कुमार हरिओम आदि उपस्थित रहे।